फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य वित्त का राशन बांटने पर उप प्रधान से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चौबाटी क्षेत्र में राशन बांटने के दौरान हुए विवाद में सौगांव के उप प्रधान के साथ मारपीट की गई। राशन लेने आए लोगों को भी खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा। सौगांव के उप प्रधान राजेश सिंह ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह और सौगांव की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी राज्य वित्त से प्राप्त राशन को नरेगा व मनरेगा के लोगों को देने की तैयारी चौबाटी में कर रहे थे। तभी सौगांव के ही हर सिंह व त्रिलोक सिंह ने राशन न बांटने की बात कहते हुए उप प्रधान पर हमला बोल दिया। उप प्रधान राजेश सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद उप प्रधान ने डीडीहाट पहुंचकर नायब तहसीलदार बरखा जलाल को तहरीर सौंपी। राजस्व उपनिरिक्षक चौबाटी ने घायल उप प्रधान का मेडिकल करा कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें