फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ और चंपावत में मिनिस्टीरियल कर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। 21 सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने पिथौरागढ़ और चंपावत में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को मिनिस्टीरियल कर्मी अध्यक्ष मोहन लाल वर्मा के नेतृत्व कलक्ट्रेट स्थित अधिसूचित धरना स्थल पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल संवर्ग में कनिष्ठ सहायक का पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक और कंप्यूटर का एक वर्षीय सर्टिफिकेट की अनिवार्यता करते हुए लेवल-चार में वेतनमान 25,500-81,100 करने की मांग की।
इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वर्तमान में स्वीकृत छह प्रतिशत पदों में से तीन प्रतिशत पदों को उच्चीकृत करते हुए उपनिदेशक प्रशासक या प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी लेवल-11 करने और वेतनमान 67,700-2,08,700 का पद स्वीकृत करने की मांग की। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, उप निदेशक प्रशासक का संख्यानुपात कम होने के कारण तीन प्रतिशत की श्रेणी में नहीं आता। उन विभागों में एक पद सृजत करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मियों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। साथ ही कर्मियों ने अन्य मांगों को भी पूरा करने की मांग की। संचालन बिजेंद्र सिंह लुंठी ने किया। प्रदर्शन करने वालों में एमसी जोशी, पीएस डिनिया, नवीन चंद्र पाठक, ज्योति पांडे, वंदना भट्ट, कमलेश जोशी, राजेश पाटनी, रोहित उप्रेती, मीनाक्षी दिगारी, मुकेश उपाध्याय आदि कर्मी शामिल रहे।
इधर चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज ने 21 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में मौके पर पहुंचे डीएम नवनीत पांडे को संगठन के महामंत्री विनोद कुमार, महामंत्री जीवन ओली, नागेंद्र जोशी और राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने मांगें नहीं माने जाने पर 14 दिसंबर को रैली निकालने की चेतावनी दी। वहां जीवन उप्रेती, किशन सौन, जीसी जोशी, राकेश कुमार, रंजीत सिंह, प्रभाकर दीक्षित, विकास शर्मा, महेंद्र नाथ, हिमांशु मुरारी, लोचन त्रिपाठी, जगत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।
वहीं टनकपुर, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट तहसील में एसडीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। टनकपुर में राजीव लोचन पाटनी, धनंजय चौड़ाकोटी, अंकित वर्मा, भगवान सिंह, पूरन पांडे, रमेश तिवारी रोहित कुमार, जगदीश भट्ट, हेमचंद्र, नवीन भट्ट आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें