फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का सड़क मार्ग खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
मुनस्यारी-धारखेत पीएमजीएसवाई सड़क को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
शनिवार को एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गैला पत्थरकोट में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की धारखेत-पत्थरकोट सड़क 15 जुलाई से बंद है। दानू ने कहा कि पीएमजीएसवाई, एसडीएम धारचूला, डीएम, एडीएम से लेकर कुमाऊं कमिश्नर तक समस्या पहुंचाई गई, लेकिन 15 दिन गुजरने के बाद भी सड़क नहीं खोली गई है। ग्रामीणों को 15, 20 किमी की पैदल यात्रा कर राशन के लिए मदकोट जाना पड़ रहा है। इस दौरान सरपंच सुंदर दानू, भगवान सिंह, माली देवी, पारुली देवी, मोहनी देवी, वार्ड मेंबर भावना देवी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें