पिथौरागढ़ महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरने में बैठे छात्र। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नया महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार को महाविद्यालय में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि पिथौरागढ़ में नया महाविद्यालय खोलने की मांग लंबे से की जा रही है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग पूरी नहीं की गई तो वह जल्द भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
इस दौरान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शिवम कापड़ी, उपाध्यक्ष चित्रा जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक खोलिया, उप सचिव मयंक चंद्रा, सांस्कृतिक सचिव गौरव पंत, विनय सिंह वल्दिया, दीपक सिंह वल्दिया, अनिल खाती, बबीता जोशी, निधि पाठक आदि मौजूद थे।