भारत सरकार की तरफ से संचालित पोस्ट ऑफिस में विगत 10 दिनों से ताला लटका है। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील बंगापानी के ग्राम पंचायत जारा जिबली में पोस्ट ऑफिस में बीते 10 दिनों से ताले लटके हैं। इससे ग्रामीणों को लेन-देन सहित अन्य कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जयंती देवी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से जारा जिबली में पोस्ट ऑफिस बंद है। इससे गांव के करीब 2000 से अधिक खाताधारकों को लेन-देन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने डाक अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर शीघ्र ही पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग की है। संवाद