लोहाघाट (चंपावत)। एबीवीपी कॉलेज इकाई ने प्रभारी प्राचार्य रेखा जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एमएससी द्वितीय सेमेस्टर जूलॉजी के बैक और एक्स छात्रों की परीक्षा कराने की मांग की। साथ ही, यूजी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाने को भी कहा। एबीवीपी ने 30 जुलाई तक डेटशीट जारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां शिखर वर्मा, राहुल सिंह बिष्ट, पंकज जोशी, दिया चौधरी, प्रियांशु ढेक, हिमांशु चंद रजवार, हिमानी गहतोड़ी, करन देउपा, ऋतिक गड़कोटी, मुकेश कुमार आदि थे।