फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मनमाना सड़क का निर्माण कार्य रोकने की मांग

Fri, 14 Jul 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भट्यूड़ा के ग्रामीणों ने गोचर पनघट में मनमाने ढंग से सड़क का निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया और शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भट्यूड़ा के करकलढूंगा में मनाने ढंग से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे गांव को आने वाले पेयजल स्रोत को नुकसान पहुंचने की संभावना है। सड़क निर्माण की आड़ में पत्थरों की निकासी कर अवैध खनन किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान निकली मिट्टी बारिश के पानी से बहकर खेतों में आ रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य रोकने की मांग की है। इस मौके पर सुनील चंद्र भट्ट, भैरव दत्त भट्ट, पीतांबर भट्ट, हेमा पांडेय, नरेंद्र सिंह, पुष्पा पांडेय, सरस्वती भट्ट,नितिन चंद्र भट्ट,मुकेश चंद्र भट्ट, कैलाश राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें