पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची शासन को भेजने की मांग को लेकर वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वंचित राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची शासन को भेजने के लिए सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जल्द सूची भेजने की मांग की। इस मौके पर उमा पांडेय, जगदीश चंद्र जोशी, राजेंद्र पांडेय, मनोज जोशी, त्रिभुवन, संतोष, सोनू वर्मा, रमेश सिंह बिष्ट, रमेश सिंह रौडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद