पिथौरागढ़। अग्निवीरों को नियमित करने की मांग फिर से उठने लगी है। भारतीय जनसहभागिता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी पंत ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि अग्निवीरों को नियमित करने से बेरोजगारी कम होगी। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आम जनता के माध्यम से कराने, 10 साल की सेवा के बाद दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, वर्ष 2010 की नियुक्ति के बाद शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त रखने, थल-मुवानी और झूलाघाट सड़क पर हुए काम की जांच की मांग पर सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनमुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। यदि जरूरत पड़ी तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरेंगे।