बंगापानी (पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने तीन माह से बंद चीलम धार से क्वीरीजिमीया और जैमी घाट से बुई, पातों, रालम मोटर मार्ग सहित लिलम पुल-बुई पैदल मार्ग का जल्द खोलने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम मुनस्यारी से तत्काल मार्ग नहीं खुलने पर एक सप्ताह के भीतर तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तीन माह से मार्ग नहीं खुलने से गांवों तक खाद्यान्न सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। बीमार लोगों को डोली के सहारे मुख्य अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। संवाद