फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुराने तहसील भवन में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की शाखा खोलने की मांग

Thu, 17 Aug 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की शाखा कार्यालय को तहसील के नजदीक पुराने तहसील भवन में खोलने की मांग उठने लगी है। पूर्व सैनिक संगठन ने इस मामले में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने डीडीहाट में सैनिक बहुल आबादी को देखते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की शाखा कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। पूर्व सैनिक संगठन की डीडीहाट इकाई ने मुख्यमंत्री से कार्यालय को तहसील कार्यालय के नजदीक पुराने तहसील भवन में खोलने की मांग की है। वर्तमान में एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय नए तहसील भवन में संचालित किए जा रहे हैं। पुराने तहसील कार्यालय में कई कक्ष खाली हैं।
पूर्व सैनिक संगठन के विक्रम सिंह भाटिया ने कहा कि डीडीहाट में पूर्व से निर्मित सोल्जर बोर्ड का विश्राम गृह पुराने तहसील से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। काम के बाद पूर्व सैनिक आराम भी कर सकेंगे। ज्ञापन देने वालों में धन सिंह कफलिया, गोपाल सिंह पंवार, मान सिंह, जितेंद्र सिंह कफलिया, शेर सिंह चुफाल, मनोहर सिंह, सुशील कुमार आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें