फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मवानी दवानी में एएनएम सेंटर खोलने की मांग

Fri, 01 Sep 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीएमओ ज्ञापन ज्ञापन देती प्रधान मवानी दवानी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्रामीणों ने मुनस्यारी विकासखंड के मवानी दवानी गांव में एएनएम सेंटर खोलने की मांग की है। इसके लिए ग्राम पंचायत मवानी दवानी की ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी को ज्ञापन सौंपा। मवानी दवानी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में 3,000 से अधिक की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। उन्हें उपचार के लिए पिथौरागढ़ ही आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र देने के बावजूद गांव में एएनएम सेंटर नहीं खोला जा सका। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें