चंपावत। पाटी विकासखंड के दानूधुरा खेतीखान स्थित खेल मैदान में ओपन जिम की सुविधा शुरू होने का इंतजार है। क्षेत्र में युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह मैदान महत्वपूर्ण है लेकिन यहां आधुनिक फिटनेस सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि मैदान में ओपन जिम स्थापित होने से खिलाड़ियों के साथ ही आसपास के युवाओं को भी व्यायाम और शारीरिक तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा। ग्रामीण चंद्र बल्लभ, नागेंद्र आदि ने संबंधित विभाग से मैदान में जल्द ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।