फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाख में सोलर लाइट लगाने की मांग

Thu, 24 Aug 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत रावल गांव जाख में रात के समय ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। उन्हें जंगली जानवरों के हमले का खतरा रहता है। ग्राम पंचायत में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी गांव से सटे जंगल को जाने वाले रास्तों पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से होती है। अंधेरे के कारण जंगली जानवर भी आसान शिकार की तलाश में गांव के आसपास अक्सर आ जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 28 सोलर लाइट लगाने की जरूरत है। दशकों पूर्व लगाया गया सोलर सिस्टम खराब है। आज तक इसे बदला नहीं गया है।
जाख रावलगांव के प्रधान चंद्र सिंह ने बताया कि गांव में रात्रि प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए। स्थानीय निवासी कुंडल सिंह ने कहा कि रात में तेंदुए का भय रहता है। इसलिए प्रशासन को रात्रि प्रकाश की व्यवस्था करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें