झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्वीतड़ के प्रधान और संगठन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन ने प्रधानों को मिलने वाली आपदा राशि पांच हजार रुपये से बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले 10 हजार रुपये का उपयोग क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज करने मे किया जाना है। क्वारंटीन सेंटरों में रात दिन प्रवासियों का अपने घर से सुविधाएं मुहैया कराने वाले प्रधानों को कोरोना वारियर घोषित करने की माँग की हैं। अपने निजी संसाधनों से ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी प्रधानों का बीमा कराने की भी मांग की है। सरकार ने प्रधानों को प्रवासियों को क्वारंटीन करने की जिम्मेदारी तो दे रखी है, परंतु पहले प्रधानों ने अपने खर्च से गांव में मास्क ओर सैनिटाइजर बांटकर कोरोना महामारी को रोकने के लिए कार्य किया है। कोराना महामारी टलने के बाद प्रधानों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस लड़ाई में प्रधानों के हितों को सरकार अनदेखा करती है तो प्रधान सड़कों पर उतरने से पीछे नही हटेंगे। (संवाद)