लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल लोहाघाट की स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण रोकने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदस्य सचिन जोशी ने डीएम को ज्ञापन देकर स्थानांतरण रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल लोहाघाट में पाटी, गुमदेश, बाराकोट क्षेत्र की जनता के साथ समस्त लोहाघाट की जनता निर्भर है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी के स्थानांतरण के आदेश अन्य जनपद में किए जाने से समस्त क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। कहा कि लोहाघाट उप जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो पदों में से एकमात्र चिकित्सक हैं, उनका भी स्थानांतरण यहां से कर दिया गया है।