फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जंगली सब्जियों की प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग

Sun, 20 Jul 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी। मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मशरूम, लिंगुण सहित जंगली सब्जियों की प्रयोगशाला में जांच कराए जाने की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और समिति के संयोजक जगत मर्तोलिया ने ई-मेल से एसडीएम मुनस्यारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मशरूम खाने से ग्राम पंचायत धापा निवासी एक युवती और एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। ग्राम पंचायत खासियाबाड़ा में चार महिलाएं अस्वस्थ हो गईं जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से भी मशरूम, लिंगुण सहित जंगली सब्जियों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में उनकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें