फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से दिल्ली तक विमान उड़ाने की मांग

Wed, 26 Jul 2023 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन ने पिथौरागढ़ से दिल्ली तक हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि दिल्ली तक विमान सेवा शुरू होगी तो पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार को होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर देहरादून के साथ ही दिल्ली तक विमान सेवा शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश सहित पिथौरागढ़ यात्रा के लिए देश विदेश के यात्रियों, पर्यटकों का रुझान बढ़ रहा है, लेकिन दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा न होने से यात्री और पर्यटक नहीं आ पा रहे हैं। इसको देखते हुए उन्होंने दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू कराने की मांग की। विमान सेवा शुरू होगी तो इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल, संजय मल्ल, प्रकाश नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें