पिथौरागढ़ में नोडल अधिकारी को ज्ञापन देते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण तिथि बढ़ाने की मांग की है। अभाविप के नगर मंत्री तिलकराज पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ कैंपस के नोडल अधिकारी डॉ. हेमचंद्र पांडेय के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने बताया कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण संचार सेवा अक्सर बाधित रहती है। यहां अधिकतर लोग दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं जहां पर लोगों से संपर्क कर पाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में उनके लिए पंजीकरण कराना आसान नहीं है। पाठक ने कहा कि प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि दो जुलाई थी। यह तिथि बीतने के कारण कई छात्र पंजीकरण से वंचित रह गए हैं। ज्ञापन में नगर सह मंत्री हर्षित, पवन, चित्रा, नेहा, प्रियंका, अभिषेक, खुशबू आदि के हस्ताक्षर थे। संवाद
-
गणाई गंगोली काॅलेज में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा और शौर्य दीवार पर पुष्प अर्पित कर शुरू की। इसके बाद सभी प्रवेशार्थियों का स्वागत किया।
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के ऑनलाइन माध्यम और एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नियमों के अनुसार की जाएगी। प्रवेश समिति के संयोजक नवीन चंद्र ने प्रवेश नियमावली की जानकारी दी। शुक्रवार को बुलाए गए पहले बैच के प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग कर उन्हें प्रवेश दिया गया। इस मौके पर डॉ. मुनेश पाठक, प्रो. नवीन चंद्र, प्रो. अंकिता टम्टा, जीवन बोरा, दीपक पंत, विनोद बोरा, मनीष कुमार, मनोज उप्रेती, गोपाल चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद