फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ध्वज मंदिर और थलकेदार को रोपवे से जोड़ने की मांग

Tue, 20 Aug 2024 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध मोस्टामानू मंदिर को मानसखंड में शामिल किए जाने पर होटल एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त की है। एसोसिएशन ने जयंती मंदिर और थलकेदार को रोपवे से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने कहा है कि पिथौरागढ़ का मोस्टामानू और चंडाक क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत हैं। यहां हर साल पर्यटक आते रहते हैं। मोस्टामानू को मानसखंड में शामिल करने से यहां धार्मिक पर्यटन भी बढ़ेगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आभार जताते हुए पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध ध्वज जयंती मंदिर और थलकेदार तक रोपवे निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि ध्वज और थलकेदार को रोपवे से जोड़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे बड़ाबे, कनालीछीना, मूनाकोट क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे पलायन भी रुकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें