फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग

Wed, 18 Nov 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बालाकोट की हीरा देवी ने राशन कार्ड में परिवार सदस्यों के नाम दोबारा जोड़ने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय ने बिना बताए राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम हटा दिए हैं। बीपीएल राशन कार्ड धारक होने के बावजूद छह-सात माह से राशन नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि कार्यालय की ओर से ही नाम काटा गया है। हीरा देवी ने बताया कि पूर्ति अधिकारी कार्यालय में सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से परिवार के सदस्यों के नाम जुड़वाने और राशन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें