गणाई गंगोली में सड़क निर्माण के लिए विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ)। मंगलवार को गणाई तहसील के सिमलता के युवाओं ने विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की है। विधायक मीना गंगोला आपदाग्रस्त क्षेत्रों के होने के कारण ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि गोविंद पांडेय के माध्यम से विधायक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में कुंदन डसीला, पुष्कर रावत, रमेश बोहरा, प्रवासी उमेश सूंठा, जोगा सिंह, हिमांशु सूंठा, दीपक सूंठा, हेमंत सूंठा, कमल सूंठा, जीवन बोरा, शेर सिंह, सोनू बोरा, भगवान सिंह आदि शामिल रहे।