फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओ की लाइन सड़क तोड़कर न बिछाई जाए

विज्ञापन
गणाईगंगोली में समस्या को लेकर व्यापारी एसडीएम से बात करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। व्यापार संघ ने एक संचार कंपनी की ओर से केबल बिछाने के लिए सड़क खोदने का विरोध किया। व्यापार संघ का कहना है कि यदि सड़क को नुकसान पहुंचाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम भगत फोनिया से मुलाकात कर संचार कंपनी की केबल नाली के अंदर या पोलों के माध्यम बिछाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि मुख्य बाजार में गोनियागाड़ में लोनिवि ने 150 मीटर सीसी बनाई है, जिसमें तीन फुट गहरी पक्की नाली बनाई गई है। यदि खुदाई की गई तो पूरी सड़क खराब हो जाएगी। उधर, एसडीएम ने संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को पक्की नाली के अंदर से केबल डालने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में व्यापारियों ने विधायक मीना गंगोला को भी ज्ञापन भेजा। विधायक ने भरोसा दिलाया है कि सीसी सड़क पर कोई तोड़फोड़ नहीं करने दी जाएगी। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी, किशन सिंह, कुंदन सिंह, रमेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें