फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ओगला-डीडीहाट-थल सड़क के चौड़ीकरण की मांग

Mon, 24 Jun 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ओगला से थल तक 34 किमी सड़क के चौड़ीकरण की मांग जोर पकड़ने लगी है। सर्वदलीय समिति ने सीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ओगला से डीडीहाट और डीडीहाट से थल तक सड़क बने दशकों बीत गए हैं। यह सड़क 1962 के दौर में बनी थी। उस समय तीन मीटर चौड़ाई में ही काटा गया था। इसके बाद से सड़क को चौड़ा नहीं किया गया है। इस कारण सड़क में कई डेंजर जोन बन गए हैं। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा का कहना है कि इस सड़क में लगातार यातायात बढ़ रहा है। इसलिए इसे चौड़ा करना आवश्यक है। जब तक चौड़ीकरण का काम शुरू नही होता तब तक इस 34 किमी में करीब 25 से अधिक डेंजर मोड़ों को काटकर चौड़ा करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें