पिथौरागढ़। एनएसयूआई के डीडीहाट जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा ने बलुवाकोट बाजार और महाविद्यालय संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने बलुवाकोट के नगतड़, पोखरी, मल्ला पोखरी, रमतोली मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने, बलुवाकोट मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर काली नदी से सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने एसबीआई में एटीएम लगाने की मांग की है। कहा कि पिछले दस साल से उठाई जा रही इस मांग को आज तक अनसुना किया गया है। बलुवाकोट महाविद्यालय को पीजी की मान्यता दिए जाने, महाविद्यालय में एनसीसी विषय स्वीकृत करने, बीएड खोलने, बलुवाकोट बाजार में एलईडी लाइट लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। संवाद