चंपावत। मां वाराही धाम देवीधुरा में बैंकिंग सुविधा की मांग उठने लगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपा देवी ने डीएम को पत्र भेजकर एसबीआई की एक शाखा और एटीएम लगाने की अपील की। डीएम मनीष कुमार ने अग्रणी बैंक कार्यालय चंपावत को जरूरी निर्देश दिए हैं। बीडीसी सदस्य ने कहा कि देवीधुरा क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बैंकिंग सेवाओं का अभाव है। रक्षाबंधन के दिन बगवाल मेला में सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यहां पर बैंकिंग सेवा शुरू होने से लाभ होगा। संवाद