फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्रिकेटर ऋषभ पंत के पैतृक गांव पाली तक सड़क निर्माण की मांग

Tue, 18 Aug 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखोलिया गाड़ में पुल निर्माण कर चंडिका घाट मंदिर तक चार किलोमीटर सड़क बनाने की मांग पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती ने डीएम आशीष कुमार भटगाईं को ज्ञापन दिया। उन्होंने डीएम से क्रिकेटर ऋषभ पंत के पैतृक गांव पाली तक सड़क निर्माण की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सुवालेख बैंड से अखोलिया तक सड़क कट चुकी है। अखोलिया गाड़ से चंडिका मंदिर की दूरी केवल चार किलोमीटर है। अखोलिया गाड़ में पुल और सड़क निर्माण से पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट की दूरी काफी कम रह जाएगी। उन्होंने इन कार्याें को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें