फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जंगली जानवरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग

Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में खेतों में बोए गए बीज को मिट्टी से निकालकर खाते लंगू
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के लोग जंगली जानवरों के उत्पात से परेशान हैं। मौसम की मार झेल रहे किसानों ने खरीफ की फसल बोयी है। लंगूर खेतों में मिट्टी के अंदर से बीज निकालकर खा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से खेतों को जंगली जानवर से बचाने की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि रात के समय जंगली सूअर फसलों को रौंद कर नष्ट कर रहे हैं तो दिन के समय बंदर और लंगूर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुनीता उप्रेती ने कहा कि पूरे दिन बंदर और लंगूरों से खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। वंदना पंत ने कहान कि ये वन्य जीव हमारी मेहनत बेकार कर रहे हैं। सभी ने बंदरों और लंगूरों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें