फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिजली व पानी के नए कनेक्शन देने की मांग

Wed, 07 Oct 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा ने बेड़ीनाग और चौकोड़ी क्षेत्र में बिजली व पानी के नए कनेक्शन न मिलने की समस्या पर डीएम आशीष कुमार भटगांई से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि बेड़ीनाग और चौकोड़ी क्षेत्र में कई दशकों से लोगों के मकान बने हुए हैं। यूपीसीएल और जल संस्थान लोगों को बिजली और पेयजल कनेक्शन देने से मना कर रहा है इससे वे परेशान हैं। उन्होंने डीएम से शीघ्र संबंधित अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश देने को कहा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें