फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टेंडर कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच हो, छात्रसंघ ने उठाई मांग

विज्ञापन
विधायक चंद्रा पंत को ज्ञापन सौंपते छात्र संघ अध्यक्ष। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीजी कालेज पिथौरागढ़ के छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय के नेतृत्व में छात्रों के शिष्टमंडल ने लोक निर्माण विभाग पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने विधायक चंद्रा पंत को ज्ञापन सौंपकर बिना टैंडर के हो रहे निर्माण कार्यों के जांच की मांग की है। बुधवार को विधायक से मिले शिष्टमंडल ने कहा कि ऐंचोली में काजवे और नाली निर्माण हर साल किया जाता है। कहा कि लगभग ढाई लाख लागत से बनी नाली को तोड़कर दुबारा बनाया जा रहा है। यह काम बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के सलेक्शन बांड के आधार पर दिया जा रहा है। उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग रोकने के लिए इस तरह किए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है। शिष्टमंडल में नीरज पाठक, योगेश भट्ट, शुभम भट्ट आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें