फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में की गई नियुक्तियों पर उठ रहे सवाल, जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग पर हाल ही में की गईं 46 पदों पर नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होने सीएमओ से उक्त प्रकरण की जांच की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग में कुछ दिन पहले एक चिकित्सक, डाटा इंट्री आपरेटर, नर्स सहित एक्सरे तकनीशियन के 46 पदों पर नियुक्तियां हुई है। मूनाकोट ग्रामप्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष टाइगर खड़ायत ने बताया 24 अप्रैल को इन पदों पर विज्ञप्ति जारी हुई। पदों के लिए 28 अप्रैल तक आॅनलाइन आवेदन किए गए। उन्होंने आवेदनकर्ताओं को साक्षात्कार के लिए सूचना न देकर 30 अप्रैल को सीधे नियुक्ति दे दी गईं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. ऊषा गुंज्याल ने बताया सभी पदों पर नियुक्तियां थर्ड पार्टी के माध्यम से हुई है, जिसकी समस्त कार्रवाई शासन स्तर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें