मुवानी (पिथौरागढ़)। ग्राम मायल को पिलखी से आपस में जोड़ने वाले मार्ग में आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासी राकेश चंद ने बताया कि रास्ते के ठीक नीचे राम गंगा बहती है। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण मुवानी के लिए आवाजाही करते हैं। रास्ते की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मानसूनकाल से पहले सुरक्षा दीवार का निर्माण करने की मांग की है। संवाद