फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दशाईथल खेल मैदान के सुधारीकरण की मांग

Tue, 02 Jul 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपते युवा। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । क्षेत्र के युवाओं ने खेल मैदान ठीक कराने की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

उप्राड़ा, जजौली, फुटसिल, जजुट, सुरखाल ग्राम पंचायत के युवाओं ने प्रमुख से दसाईथल राजकीय इंटर काॅलेज के पास स्थित खेल मैदान का सुधारीकरण कर उसे व्यवस्थित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों से भूस्खलन के कारण मैदान मलबे से भरा है। मैदान की दीवारें जगह-जगह टूटी हैं। कहा कि आसपास के अनेक गांवों के युवा इसी मैदान में खेलने आते हैं। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रमुख गंगोला ने तीन माह के अंदर मैदान को ठीक कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं। पत्र देने वालों में सूरज पांडेय, लक्ष्मण सिंह महरा, रक्षित वर्मा, जतिन वर्मा, अमित वर्मा, पारस वर्मा, वंश वर्मा, तनुज पांडेय समेत कई युवा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें