फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंद्रभागा-निराड़ा सड़क के सुधारीकरण की मांग

Mon, 11 May 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंद्रभागा और निराड़ा को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। गड्ढों से पटी सड़क पर क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दिक्कत और बढ़ गई है। काजल देवी, निशा देवी, प्रिया देवी, रोहित सिंह, प्रकाश जोशी, नरेश कुमार, सोनू कुमार आदि कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। सभी ने जल्द सड़क के सुधारीकरण की मांग की है। इधर, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने कहा कि जल्द ही सड़क का सुधारीकरण होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें