फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खराब हो गया दुकान का सामान, व्यापारियों को भी दिया जाए आर्थिक पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़ )। मुवानी क्षेत्र के व्यापारियों ने पिछले दिनों लगाए गए लॉकडाउन से उबरने के लिए आर्थिक सहायता पैकेज देने के साथ ही आसान शर्तों पर ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग सरकार से की है। व्यापार संघ अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की की अध्यक्षता में व्यापारियों ने जिला पंचायत द्वारा लिये जाने वाले टैक्स को एक साल तक माफ करने, दुकानदारों के बिजली बिल एवं पानी के बिल माफ करने की मांग उठाई है। व्यावसायिक एवं सीसी ऋण पर एक साल तक ब्याज में छूट देने की मांग भी उठाई। कहा कि लाक डाउन के दौरान प्रतिष्ठानों के बंद होने से सामान खराब हो गया था। बैठक में व्यापारियों ने शासन प्रशासन से उचित मांगों को मानकर मदद की मांग की। कहा कि मांग नहीं मानने पर आंदोलन को विवश होंगे। बैठक में उपाध्यक्ष लीला भट्ट, सचिव दीपक कार्की, कोषाध्यक्ष अमरजीत राम, दान सिंह, नरेंद्र सिंह कार्की, हरीश कापड़ी, कुंदन मेहरा, राजेश सिंह, रवि बोरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें