फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूणी मोटर मार्ग को कुशैल मोटर मार्ग से लिंक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट विकासखंड के मोडी और भद्रिका गांव के लोगों ने झूणी मार्ग को कुसैल सड़क से जोड़ने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में लोगों ने डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल को ज्ञापन देकर झूणी मार्ग को कुसैल सड़क से जोड़ने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश ने बताया चंडिका मंदिर जाने के लिए सड़क की सुविधा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, यदि मार्ग जोड़ जाएगा तो पांच हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि झूणी मार्ग को खोली गांव (मोडी), महतगांव (भद्रिका) से होते हुए कुसैल मार्ग से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में कबीना मंत्री रहे स्व. प्रकाश पंत ने समस्या को देखते हुए पांच किमी मार्ग स्वीकृत कराया था। इसका सर्वे भी हो चुका था, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से शीघ्र सड़क को जोड़ने की मांग की है। क्षेत्रीय जनता की मांग को देखते हुए विधायक बिशन सिंह चुफाल ने लोनिवि के ईई को सड़क का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें