फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीणों ने किया शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बंगापानी तहसील के पत्थरकोट में प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। पैदल पुलिया न सुधरने से नाराज ग्राम पत्थरकोट के लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कई माह से ध्वस्त पैदल पुलों का निर्माण न होने से उन्हें परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में पत्थरकोट में एकत्र लोगों ने रविवार को विरोध, प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मल्ला गैला कठियागाड़ और खुटगनी (खुटानी) गाड़ में दो पैदल पुलिया बरसात में टूट गई थी। आपदा के कई महीने बाद भी इनकी मरम्मत नहीं हो सकी है। इस कारण गैला, राप्ती, तोमिक ग्राम पंचायत के लोगों और छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पैदल पुलों के निर्माण के लिए वह विभाग, प्रशासन, शासन के सामने गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अगर जल्द पुलिया नहीं सुधारी गई तो डीएम कार्यालय पिथौरागढ़ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में मथुरा देवी, भागीरथी देवी, तुली देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, बाला सिंह, राम सिंह, राजेंद्र सिंह, गौरव सिंह, गणेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें