फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ढोल-बाजों के साथ जुलूस निकालकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 04 Sep 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में ढोल बाजों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी डीडीहाट की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलन के 20वें दिन सोमवार को दूनाकोट, आदिचौरा और सीढ़ी के ग्रामीणों ने ढाेल-बाजे बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तीन सूत्री मांगों के लिए चल रहे आंदोलन की सरकार क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधा अच्छी देने में नाकाम रही है। खासकर पहाड़ के अस्पतालों की सबसे अधिक दुर्दशा हो रही है। सीएचसी डीडीहाट में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे जैसी छोटी-छोटी सुविधाएं भी वर्षों से नहीं है। धरने पर ग्राम प्रधान हुनेरा रुद्र राम, प्रिया मेहरा, दीपा बसेड़ा, रश्मि चौहान, विनीता चुफाल और खिला चुफाल बैठे।
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, ओपीडी पहुंची साढ़े तीन सौ के पार

टनकपुर (चंपावत)। मौसमी बीमारी के चलते इन दिनों उप जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। हर दिन ओपीडी साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गई है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने से मरीजों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश से लौटने पर मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर के उप जिला अस्पताल पर जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा की 70 हजार की आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्र के लोग भी अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। सोमवार को साढ़े तीन सौ से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी का कहना है कि इन दिनों वायरल और अन्य मौसमी बीमारी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप नहीं है। डॉ. तिवारी ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ मंगलवार को अवकाश से लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें