पिथौरागढ़ के अस्कोड़ा में खराब रोडवेज की बस। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो खराब बस के कारण बेहद परेशान हैं। शुक्रवार सुबह धारचूला से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज की बस अस्कोड़ा बैंड के पास अचानक खराब हो गई। चालक और परिचालक ने बस ठीक करने के प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
काफी इंतजार के बाद यात्री भी अन्य संसाधनों से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। चालक ने बस खराब होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद शनिवार को तकनीकी टीम अस्कोड़ा पहुंची और बस को ठीक किया। एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि बस की कमानी टूट गई थी। टीम भेजकर कमानी को ठीक कर लिया गया है। संवाद