फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धामी फल्याटी गांव की सड़क पर गहरे गड्ढे, लोग परेशान

Sun, 12 Jan 2025 03:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-नाचनी सड़क की बदहाली से धामी फल्याटी के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि तीन वर्ष बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क का सुधारीकरण नहीं हुआ है। व्यापारी नारायण सिंह दशौनी ने कहा कि 12 किमी लंबी सड़क पर धामीगांव बाजार में पर जगह-जगह बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई दोपहिया वाहन रपटकर चालक चोटिल हो चुके हैं। चेतावनी दी कि सड़क की मरम्मत न हुई तो आंदोलन करेंगे। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता तारा सिंह ने कहा कि धामीगांव में सड़क किनारे लगे हैंडपंप से पानी बहने से डामर उखड़ रहा है। जलसंस्थान को जलनिकासी के लिए पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद सड़क का सुधारीकरण होगा।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें