चंपावत जिले में टीजे सड़क पर गिरे बोल्डर। संवादचंपावत जिले में टीजे सड़क पर गिरे बोल्डर। संवाद
चंपावत। जिले में हो रही बारिश के कारण एनएच स्वांला के पास पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण बंद हो गया। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह 5:06 बजे स्वांला के पास पहाड़ी से एनएच पर मलबा आ गया। इससे यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच ने जेसीबी लगाकर करीब 5:50 बजे यातायात सुचारु किया। वहीं बारिश से धौन-बडौली, धौन-सल्ली, डगनागूंठ-डाडामल्ला ग्रामीण सड़क बंद होने से करीब पांच हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर देर शाम टीजे सड़क पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण 16 किमी पर बंद हो गई। इससे यातायात बाधित रहा। आपदा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बनबसा में 73, चंपावत में तीन मिमी बारिश हुई। संवाद