फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाना पांडे में 11वर्षीय बालिका को तेंदुए ने बनाया निवाला

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के छाना पांडे गांव में तेंदुए ने एक 11 साल की बालिका को बनाया निवाला,पुलिस और ग्रामीण मौक - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडाक के छाना पांडे में तेंदुए ने 11 वर्षीय बालिका को मार डाला। बृहस्पतिवार देर शाम करिश्मा पुत्री धर्मेंद्र राम घर से तीन सौ मीटर दूर जीआईसी गुरंगचौड़ स्कूल के पास अपनी मां और चाची के साथ घास काटकर लौट रही थी। इस दौरान बालिका मां से थोड़ा आगे निकल गई। तभी तेंदुए ने करिश्मा पर हमला कर दिया। इस पर लड़की की मां और चाची ने हो-हल्ला कर तेंदुए को भगाया। इससे पहले कि दोनों महिलाएं कुछ समझ पातीं, बालिका ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल रमेश तनवार और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बिष्ट, प्रधान हरीश पांडेय, भगवान सिंह बिष्ट, ललित महर भी पहुंचे। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, 22 सितंबर सुकौली में तेंदुए ने एक युवक को मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें