धारचूला/नाचनी (पिथौरागढ़)। दो सड़क हादसों में दो लोगों की मृत्यु हो गई।
धारचूला में ग्राम पोखरी निवासी हेम चंद्र (59) शनिवार शाम बलुवाकोट से पोखरी अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने पर वह गहरी खाई में जा गिरे। जानकारी के बाद परिजन उन्हें सीएचसी धारचूला लाए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
इधर नाचनी के ग्राम सैंणराथी निवासी खिमुली देवी (60) रविवार को महिला किमखेत क्षेत्र में पशुओं को चराने गईं थीं। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक प्रकाश जोशी ने शव का पंचनामा भरा। बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मां को पीटने के आरोपी दो भाई गिरफ्तार
पिथौरागढ़। ग्राम नेड़ा निवासी एक महिला ने थाना जाजरदेवल में सूचना दी कि दो बेटे शराब पीकर मां को पीट रहे हैं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एसआई प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर भी आरोपी नीरज सामंत और उनका भाई सौरभ सामंत नहीं माने तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। धारा 151 सीआरपीसी के तहत उनका चालान किया गया।
20पीटीएच 34पी- खिमुली देवी (फाइल फोटो)