फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से होटल कारोबारी की मौत

विज्ञापन
पिथौरागढ़ चंडाक सड़क में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के पास कार खाई में गिरने से उसमें सवार पिथौरागढ़ निवासी होटल और शराब कारोबारी भुवन गुंज्याल की मौत हो गई। पुलिस ने शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से गुंजी धारचूला एवं हाल पिथौरागढ़ निवासी होटल कारोबारी गुंज्याल शुक्रवार देर रात पिथौरागढ़ शहर से चंडाक स्थित अपने होटल मधुर रेजीडेंसी में जा रहे थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह टहलने वालों ने झरने के पास एक कार खाई में गिरी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खाई में उतर कार से होटल कारोबारी का शव निकाला। होटल कारोबारी के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती आदि ने शोक जताया है।
गार्डर और पैरापिट न होने से चंडाक रोड पर बढ़ रहे हादसे
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-चंडाक सड़क पर पैरापिट और गार्डर न होने से हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले तीन सालों में चार से पांच लोगों की मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं। लोग यहां पर गार्डर और पैरापिट लगाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके बाद भी कोई देखने-सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी थे गुंज्याल
पिथौरागढ़। भुवन गुंज्याल फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके निधन से फुटबाल खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में शोक की लहर है। भुवन गुंज्याल सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
होटल कारोबारी के निधन से धारचूला क्षेत्र में शोक
धारचूला (पिथौरागढ़)। मूल रूप से गुंजी निवासी होटल और शराब कारोबारी भुवन गुंज्याल उर्फ गेल के निधन से क्षेत्र में शोक लहर है। रं संस्था के पदाधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारियों ने लोनिवि सभागार में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने बताया कि मृतक के छोटे भाई हरीश सिंह गुंज्याल जिले के व्यापार मंडल में जिला उपाध्यक्ष हैं। शोक सभा में वरिष्ठ व्यापारी प्रद्युम्न गर्ब्याल, कमल कौशल, भीम रावत, श्याम खर्कवाल, ओपी वर्मा, गुमान बिष्ट, प्रकाश गुंज्याल, रं कल्याण संस्था इकाई धारचूला के अध्यक्ष दीपक रोंकली, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें