झूलाघाट (पिथौरागढ़)। खर्कतड़ी के पास काली नदी में पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी झूलाघाट टीएस राणा ने बताया कि शव काफी पुराना होने से फूल गया है। महिला की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि महिला के हाथ में लाल रंग की चूड़ियां हैं। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।