फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीराकोट कार दुर्घटना के एक घायल ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-सीराकोट सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हल्द्वानी में मौत हो गई। डीडीहाट से सीराकोट जा रही कार 15 नवंबर को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में मान सिंह देउपा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि शिमला कॉलोनी डीडीहाट निवासी पंडित नवीन चंद्र उपाध्याय (52 वर्ष) सहित चार लोग घायल हो गए थे। पंडित नवीन का उपचार पहले पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें यहां से हल्द्वानी रेफर किया गया था। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार रात उनका निधन हो गया। पंडित उपाध्याय के निधन पर डीडीहाट नगर के कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें