फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दर के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला तहसील परिसर में प्रदर्शन करते दर के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के गांव दर के आपदा पीड़ित परिवारों ने 50 किमी दूर तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीण मंगलवार को नारायण दरियाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लगातार हो रहे भू धंसाव के कारण 100 से अधिक घरों में दरारें पड़ गई हैं। इन घरों में रहने में भय लग रहा है। उन्होंने सभी परिवारों के विस्थापन की मांग की। उन्होंने दर के खोखती, सुयाल, कर्तो, खाजी, सिरुंग, च्यांगति, जोंगती के परिवारों को भी पूर्व में सितारगंज में विस्थापित किए गए परिवारों के साथ विस्थापित किए जाने की मांग की। उप जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विरोध जताने वालों में गंगा सुयाल, बलदेव सिंह, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, शोभन सिंह, अंजू देवी, बसंती देवी, मीरा देवी, नीतू देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें