पिथौरागढ़ पालिका सभागार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
पिथौरागढ़। वी वायरस संस्था की ओर से अमेजन टीवी के हिप हॉप इंडिया शो पर शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश पटियाल को सम्मानित किया गया। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने उन्हें, पिता हरीश, माता हेमा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमांत से निकला आकाश अमेजन टीवी के शो पर जिले का नाम रोशन कर रहा है। वी वायरस के निदेशक विजय टम्टा ने कहा कि आकाश पिछले आठ साल से नृत्य के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान सात दिनी प्रशिक्षण के समापन पर नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। इसके विजेताओं को सम्मानित किया गया। नानू बिष्ट, विप्लव भट्ट, जुगल किशोर पांडेय ने संचालन किया। वहां दीपक लुंठी, हरीश लटवाल आदि रहे।
विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए आयोजित की व्याख्यान सभा
पिथौरागढ़। विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए द एक्सीलेंस फाउंडेशन पब्लिक स्कूल के शिक्षक नवल चंद्र जोशी ने ऑनलाइन सभा की। इसमें मुख्य अतिथि यूसर्क देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा, डॉ. रामप्रकाश नौटियाल, डॉ. लोकेश जोशी ने व्याख्यान दिया। डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि इस वर्ष यूसर्क सरकारी विद्यालय के बच्चों की फीस दे रहा है। पिथौरागढ़ विज्ञान प्रकोष्ठ के डॉ. विकास पंत ने कहा कि इस बार पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूल से अधिकतम बच्चों को परीक्षा में प्रतिभाग कराया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से बच्चों को हर माह दो हजार रुपये देकर विज्ञान के क्षेत्र में उनका मार्गदर्शन होगा। विज्ञान मंथन परीक्षा के नवल चंद्र जोशी ने आभार जताया।