एसबीआई नाकोट में महिलाओं को ऋण प्रदान करते प्रबंधक।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक की नाकोट शाखा में 50 महिलाओं को दुग्ध उत्पादन के लिए केसीसी डेयरी ऋण दिया गया। बैंक के मुख्य प्रबंधक सुदेश पाल ने महिलाओं से स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उप प्रबंधक नवीन चंद्र राय ने बैंकिंग की डिजिटल प्रणाली के लिए प्रोत्साहित किया। शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने महिलाओं से बैंक की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और समय पर किस्त की अदायगी करने की अपील की। इस अवसर पर बैंक कर्मी कुंदन, मनीष सिंह, शैलेष कुमार, श्याम चरन सिंह, मोहन चंद्र पुनेड़ा, हनुमान सिंह आदि थे।