फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 08 Jun 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक प्रो. अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि नौ और 10 जून को गर्जना स्पोर्ट्स मीट और 11 जून को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। संचालन छात्र तनिष और वासुकी ने किया। यहां प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. प्रांजली बाफिला, रजिस्ट्रार डॉ. हेमंत के जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें